Evolt Pony EZ Electric Scooter: आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। आगे के समय में भी ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही एक बेस्ट फ्यूचर सेफ ऑप्शन हो सकता है। आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं Evolt Pony EZ इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो लोगो के बजट में काफी किफायती है।
Evolt Pony EZ इलेक्ट्रिक स्कूटर
एक स्मार्टफोन के बराबर की कीमत में आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीद सकते है। कंपनी दावा करती है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस स्कूटर में 250 Watt ki वाटर प्रूफ बीएलडीसी मोटर का इस्तेमाल हुआ है।
आपको बता दें कि दो अलग अलग बैटरी वेरिएंट के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मार्केट में लाया गया है। जिसमें लिथियम आयन बैटरी और लीड एसिड बैट्री शामिल है। लिथियम बैटरी को चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है वही लीड एसिड बैटरी को चार्ज होने में लगभग 8 से 9 घंटे का समय लगता है। कई अलग अलग कलर ऑप्शन के साथ भी यह उपलब्ध है। आप इसे व्हाइट, ब्लैक, रेड, ब्लू और सिल्वर आदि जैसे कलर्स में खरीद सकते हैं।
क्या होगी कीमत
सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹41,124 एक्स शोरूम से शुरू होती है। लाजमी है कि अलग-अलग वेरिएंट की कीमत बिल्कुल अलग हो सकती है। स्कूटर में इस्तेमाल हुए मोटर पर आपको 18 महीने और बैटरी पर 1 साल की वारंटी मिलेगा।

