Motor Used in Electric Vehicle: EV में Frame, Swingram और Hub Mounted मोटर्स में क्या अंतर है, जानें कौन है सबसे बेहतर

Motor Used in Electric Vehicle: जैसा कि आप सभी जानते हो आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज भारतीय बाजार में लगातार बढ़ता रहा है। इस बीच देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार भी कई तरह के सब्सिडी के रूप में लोगों को विशेष छूट दे रहे हैं। लोगों को ईवी के तरफ रुख करने के लिए कई तरह के जागरूकता प्लान भी चलाए जा रहे हैं। हर राज्य की सरकार सब्सिडी स्कीम भी चला रही है।

ऐसे में अब लोग भी वो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बैटरी से चलने वाली गाड़ी खरीदना पसंद करने लगे हैं। कई बार लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद भी लेते हैं पर उसके बाद उन्हें माइलेज और पावर को लेकर बहुत ज्यादा शिकायत बनी रहती है।

यदि हम आपसे पूछें कि क्या आपको पता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में कितने तरह के मोटर का इस्तेमाल होता है। और इनमें से सबसे ज्यादा दमदार और टिकाऊ मोटर कौन सी होती है तो अधिकांश लोगों का ना में ही जवाब होगा। आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होना चाहिए।

यदि आप भी इन दिनों या फ्यूचर में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मोटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं EV में इस्तेमाल होने वाली अलग अलग प्रकार के मोटर्स के बारे में…

EV में कौन कौन से मोटर का इस्तेमाल होता है (Types of motors used in Electric Vehicle)

आमतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल में कंपनियां Frame, Swingram और Hub Mounted मोटर, इन्हीं 3 तरह के मोटर्स का इस्तेमाल करती है। इन सभी मोटर्स की क्वालिटी अलग होती हैं और सबकी अपनी अलग खासियत भी होती हैं। यदि आप गाड़ी खरीदने जा रहे है तो उस समय मोटर की आईपी रेटिंग को भी जरूर से चेक करें। आइए अब जानते हैं इन तीनों मोटर्स के बारे में डिटेल से…

हब माउंटेड मोटर (Hub Mounted Motor)

इस तरह मोटर्स काफी खास होती है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल के पहिए में ही माउंट किया हुआ होता है। या यूं कहें पहिए के साथ ही लगी होती हैं। Hub Mounted मोटर्स का इस्तेमाल ज्यादातर टीवीएस, ओकीनावा, बाउंस, और बेनलिंग के स्कूटर्स में इन दिनों किया जा रहा है।

इस तरह के लगे हुए हब माउंटेड मोटर्स वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल को रफ ऐंड टफ यानी उबर खाबड़ सड़क पर चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पीछे की रिम में मोटर लगी होने की कारण से स्कूटर चलाते समय इसे टूटने फूटने या फिर निकलने का भी खतरा बना रहता है।

Hub Mounted मोटर्स के साथ बरसात के समय में काफी समस्या आती है। बारिश के मौसम में सड़कों पे गड्ढों में पानी होने की वजह से परेशानी होती और उस समय मोटर में पानी जाने का समस्या बना रहता है। जानते है दूसरे तरह के मोटर्स के बारे में….

फ्रेम माउंटेड मोटर्स (Frame Mounted Motor)

Frame या Centrally Mounted मोटर्स जैसा की नाम से ही क्लियर हो जा रहा है इस तरह के मोटर्स का इस्तेमाल फ्रेम्स के बीच में किया जाता है। इस मोटर काफी हद हक मजबूत होता है और इसकी मजबूती हमेशा बनी रहती है।

Frame या Centrally Mounted मोटर्स का इस्तेमाल ज्यादातर Ather और ओला के हाई बजट वाले स्कूटर्स में किया जा रहा है। इस मोटर को टूटने फूटने या फिर इसके अंदर पानी जाने का खतरा न के बराबर होता है। हमेशा ध्यान रखें कि मोटर की आईपी रेटिंग 67 या फिर इससे अधिक हो, तब जाकर आप भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

स्विंगराम माउंटेड मोटर (Swingram Mounted Motor)

इस तरीके का Swingram Mounted Motor का इस्तेमाल हीरो विडा और बाजार चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर में किया गया है।इस मोटर का इस्तेमाल होता है. Swingram Mounted Motor एक तरह से आर्मी यानी बाजू की तरह काम करता है. इसमें अलग से पट्टा फिर चैन लगाकर पीछे की पहिए से जोड़ा जाता हैं। फिर बाद में चैन के जरिए पहिया घूमती है।

आपने ऊपर जाना की किस तरह के मोटर्स आजकल के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में इस्तेमाल किए जा रहे है। यदि आप भी खरीदने की प्लानिंग में है तो यह सलाह दी जाती है की कभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले मोटर आईपी रेटिंग की जांच अवश्य कर लें।

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी इस समय में मोटर्स को पानी की वजह से ही आ रही है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के मोटर्स को जितना ज्यादा हो सके पानी से बचाने की कोशिश करनी चाहिए। 67 आईपी रेटिंग से कम वाले मोटर्स को बिल्कुल भी न खरीदें।

धन्यवाद

Categories: