Upcoming Electric Scooter 2024: इस समय भारत के लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रूख कर रहे हैं, इसलिए मार्केट में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही है। भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें, बाइक और स्कूटर लॉन्च हो चुके हैं और बहुत से इलेक्ट्रिक व्हीकल इस साल लॉन्च होंगे जो और अधिक फीचर्स और रेंज के साथ आएंगे। हम यहां बात करेंगे उन 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जो साल 2024 में लॉन्च हो सकते हैं तो आइए जानते हैं उन स्कूटर्स के बारे में –
Sl.No. | Name |
---|---|
1. | Honda Activa EV |
2. | सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक |
3. | काइनेटिक ई लूना |
4. | न्यू हीरो विडा |
5. | होंडा EM 1 |
6. | Yamaha नियो 1 |
7. | गोगोरो 2 सीरीज |
8. | एथर स्कूटर |
Honda Activa EV
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 maxresdefault 13](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/maxresdefault-13-1024x576.webp)
भारतीय सड़कों पर कई सालों से राज कर रहे होंडा के लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि होंडा की ओर होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी इस पर कार्य कर रही है और हो सकता है इस वर्ष हमें होंडा का यह शानदार स्कूटर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में देखने को मिल जाए। यह स्कूटर भारत में मौजूद बहुत से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की छुट्टी कर सकता है।
सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/Suzuki-Burgam-Electric-Scooter-1-1-1024x585-1.webp)
सुजुकी भी अपने स्कूटर बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन को इस वर्ष भारत में लॉन्च कर सकती है, जापान में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जा चुका है। अभी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 4KW की मोटर मिलती है जो कि 18Nm का पीक टार्क जनरेट कर सकती है, वहीं यह स्कूटर 45 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। लेकिन भारत में जब यह लॉन्च होगा तो हो सकता है इसमें हमें लेटेस्ट अपग्रेड देखने को मिले।
काइनेटिक ई लूना
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 काइनेटिक ई लूना](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/2023-portable-charger-e-luna-drum-booking-for-ex-showroom-price-original-imaguhwhw7he8mv6.webp)
किसी जमाने में लूना की सवारी शान की सवारी समझी जाती थी। अब लूना भारतीय सड़कों पर वापस लौटने को पूरी तरह तैयार है, काइनेटिक कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक अवतार वाली लूना को साल 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसका डिजाइन लीक हो चुका है, बताया जा रहा है कि इसमें चारों ओर एलईडी लाइट होगी और इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा। वहीं इसमें कई एडवांस फीचर भी होंगे।
न्यू हीरो विडा
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 न्यू हीरो विडा](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/scooter648d5924ead61-2.webp)
हीरो विडा, हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज का नया मेंबर है और यह विडा V1 कूप और V1 प्रो के आधार पर डिज़ाइन किया गया है, लेकिन इसमें कुछ नए और एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। हीरो विडा वी1 कूप की स्टैंडर्ड वेरिएंट में सभी फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि क्रूज कंट्रोल, बूस्ट मोड, कीलेस इग्निशन, और 7 इंच की टीएफटी टच स्क्रीन। प्रो वेरिएंट में, 0-40 किमी प्रति घंटे का एक्सेलरेशन टाइम 3.2 सेकंड है, और यह चार राइड मोड्स- इको, राइड, स्पोर्ट, और यूजर-फ्रैंडली के साथ 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी देता है।
होंडा EM 1
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 होंडा EM 1](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/honda-right-side-view0.webp)
यहां EM का मतलब है इलेक्ट्रिक मोपेड। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को दुनियाभर में एंट्री लेवल ई-स्कूटर के रूप में उतारा जाएगा। इसको विदेशी मार्केर्ट्स में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह एक एंट्री लेवल मॉडल है इसलिए हो सकता है इसकी रेंज और परफॉर्मेंस कम हो, लेकिन जिस तरह के फीचर्स आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल में आ रहे हैं उसे देखकर लगता है कि इसमें एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Yamaha नियो 1
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 Yamaha नियो 1](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/yamaha-aerox-155-yamaha-neos0-1-1024x576.webp)
मशहूर जापानी वाहन निर्माता यामाहा अब अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड नियो के साथ ईवी सेगमेंट में कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया है। इस कदम के तहत, कंपनी ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पेश किया है, जो जल्द ही बाजार में नजर आ सकते हैं। ये नए मॉडल 50 सीसी और 125 सीसी आईसीई इंजन के साथ आएंगे, और इन्हें स्पोर्टी स्टाइल, दमदार बैटरी और एडवांस फीचर्स की सुविधा के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
गोगोरो 2 सीरीज
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 गोगोरो 2 सीरीज](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/Gogoro-2-Series-2-1024x576.webp)
ताइवानी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी गोगोरो के कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर साल 2024 में भारतीय सड़कों पर नजर आ सकते हैं। उम्मीद है की गोगोरो 2 सीरीज भी उनमें से एक होगी। अनुमान है कि इस स्कूटर की रेंज 170 किलोमीटर तक हो सकती है और यह 7Kw की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ सकते हैं और कई एडवांस फीचर्स से लैस होंगे।
एथर स्कूटर
![Upcoming Electric Scooter 2024: इंडियन मार्केट में साल 2024 में लॉन्च होंगे ये कमाल के 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर 9 गोगोरो 2 सीरीज](https://ecovahan.in/wp-content/uploads/2024/01/31544d89635a697c78303398335b2fcb1675932528057456_original.webp)
बेंगुलरु बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी एथर के स्कूटर्स की भी मार्केट में काफी डिमांड है। ऐसे में खबरे हैं कि अब कंपनी ऐसा स्कूटर लॉन्च कर सकती है जो साइज में पहले वर्जन से थोड़ा बड़ा होगा और टीवीएस के आईक्यूब और बजाज चेतक को टक्कर देगा। यह स्कूटर फ्लैट फ्लोरबोर्ड, पिलियन ग्रैब रेल, इंटीग्रेटेड फुटरेस्ट और वर्टिकल टेललाइट, टेलीस्कोपिक फोर्क, सामने की तरफ डिस्क के साथ 12 इंच के अलॉय व्हील के साथ आ सकता है।
Also Read: